Rashmi Mamgain 
इस दिल की अब जनाब रज़ा जान लीजिए
इस दिल की अब जनाब रज़ा जान लीजिए
जो हमसे हो गई है ख़ता जान लीजिए।

तुम हमको देखते हो सनम इस तरह से जो
गुस्ताख़ आंखों की भी सज़ा जान लीजिए।

तुम पास आ गए तो अजब छाया है नशा
मयकश सी हो रही है फ़िज़ा जान लीजिए।

दिल जान दे चुके हैं सनम तुमको इश्क़ में
ये इश्क़ हो हमें भी अता जान लीजिए।

आ जाइये कि हम भी ज़रा दिल की कुछ कहें
अब दर्द ही हुआ है दवा जान लीजिए।

इस दिल में आप ही हो छुपे कह न पाए हम,
बेसब्र धड़कनों का कहा जान लीजिए।

कैसे कहें कि "रश्मि" को भी तुमसे प्यार है
थोड़ी सी दरमियाँ है हया जान लीजिए।

🌹रश्मि ममगाईं🌹
PUBLICED BY